{"_id":"57e95f334f1c1bf50a5750c1","slug":"collected-donations-for-the-families-of-martyrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों के परिवारों के लिए एकत्र किया चंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों के परिवारों के लिए एकत्र किया चंदा
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंदा मांगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के उड़ी सैनिक कैंप पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए लोगों ने चंदा एकत्र किया। नगर के युवाओं ने सोमवार को चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नगर भ्रमण कर चंदा एकत्र किया।
सोमवार को सुबह दस बजे नगर के अमरपुरवां मुहल्ला निवासी लाल बहादुर गौड़, गुड्डू कुमार मद्धेशिया, राजेश कुमार, कमलेश कुमार मद्धेशिया और कन्हैया कुमार ने उड़ी के अमर शहीदों के परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने की योजना बनाई। लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश भक्ति गीत गाते हुए श्री रामजानकी मंदिर, स्टेट चौक, सब्जी मंडी रोड, प्रेम चित्र मंदिर रोड, श्री सायर देवी चौराहा, फलमंडी, बैंक चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, पुरानी पुलिस चौकी, गोपाल नगर, रोडवेज बस स्टैंड, मिशकारी मुहल्ला होते हुए सभी लोग पुन: अमरपुरवां तिराहे पर पहुंचे और शहीदों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया।
चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि नगर के हिंदू, मुस्लिम और अन्य समुदाय के लोगों से 22105 रुपये चंदा एकत्र किया गया। इसे शीघ्र ही जिलाधिकारी के माध्यम से शहीदों के परिजनों तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार रौनियार, शिवजी सोनी, सभासद बैजनाथ जायसवाल, संदीप सोनी, हासिम अंसारी, नागेंद्र जायसवाल, धर्मवीर सोनी, मेहरुद्दीन, संतोष जायसवाल, प्रेमलाल विद्रोही, मुहम्मद रफीक, मुन्ना सोनी, रमेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।