फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cold with lukewarm rain accompanied with strong wind

तेज हवा के साथ पड़े ओले, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

Thu, 28 Feb 2019 12:50 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
Cold with lukewarm rain accompanied with strong wind
तेज हवा के साथ पड़े ओले, हल्की बारिश से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बुधवार को मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया। तेज हवा के साथ कई स्थानों पर ओले पडे़। हवा तेज होने के कारण गलन भी थोड़ी बढ़ गई। सुबह आसमान में काले बादल छा गए और हवा तेज चलने लगी। हल्की बारिश भी हुई। साथ ही कई स्थानों पर ओले पडे़। अचानक मौसम में बदलाव से किसान परेशान हैं। उन्हें गेहूं की फसल खराब होने की चिंता सता रही है। 
विज्ञापन


शहर से सटे बागापार क्षेत्र में ओले पड़े। थोड़ी देर ओले पड़ने से किसान परेशान हो गए। जिले में हल्की बारिश भी हुई। बरदगवां, कोल्हुई, चौक बाजार, बागापार, मिठौरा, निचलौल, घुघली, परतावल, बृजमनगंज, अड्डा बाजार समेत कई अन्य स्थानों के किसानों का कहना था कि तेज बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचेगा। ओले पड़ने से भी गेहूं की फसल नुकसान होगी। मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव लगा रहेगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मौसम ज्यादा खराब हुआ तो इसका असर फसलों पर पड़ सकता है। किसान नरेश प्रसाद ने मौसम में बदलाव के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई। कहा कि तेज बारिश हुई तो गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed