फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cm yogi in farenda

‘दंगाइयों के खिलाफ नहीं रुकेगा सरकारी बुलडोजर’

Thu, 30 Dec 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
cm yogi in farenda
फरेंदा में जनविश्वास यात्रा के दौरान कार्यक्रम में सीएम योगी व केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंक - फोटो : MAHARAJGANJ
‘दंगाइयों के खिलाफ नहीं रुकेगा सरकारी बुलडोजर’
विज्ञापन

फरेंदा में आयोजित जन विश्वास यात्रा में सभा में पूरी रौ में दिखे सीएम योगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। फरेंदा में आयोजित जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अराजकता फैला कर दंगा-फसाद कराने वालों से सरकार सख्ती से निपट रही है। उन्होंने कहा कि दंगा-फसाद कराकर लोक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले अराजकतत्वों की सात पीढ़ियों से रिकवरी कराई जाएगी।
बृहस्पतिवार को फरेंदा में आयोजित जन विश्वास रैली में उमड़ी लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अंदाज में दिखे। जन संवाद करते हुए योगी ने लोगों से पूछा कि दंगाइयों के खिलाफ सरकारी बुलडोजर चलना चाहिए कि नहीं चलना चाहिए। उस पर पूरा सभा स्थल तालियों से गूंजने लगी। सीएम अपने ही अंदाज में अराजकतत्वों को चेताते रहे कि लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि गरीबों की जमीन हड़पने वाले भू माफिया, दंगाई, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकारी बुलडोजर चलता रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई पर सबसे अधिक पीड़ा सपा, कांग्रेस और बसपा को होती है, क्योंकि ये लोग माफिया के सरपरस्त थे। आज इन्हीं पार्टियों में माफिया और अपराधी ठिकाना तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ किया। जन्माष्टमी, विजयदशमी, रामनवमी, दीपावली जैसे पर्व आते ही दंगे शुरू हो जाते थे। आज दंगे पूरी तरह समाप्त हैं, पर्वों पर खुशहाली है। पहले की सरकार कब्रिस्तान की बाउंड्री में रकम खर्च करती थी। भाजपा की सरकार देवी-देवताओं के स्थानों का सुंदरीकरण कराकर आस्था का सम्मान कर रही है। संवाद
----
आस्था को मिला सम्मान, तो संवरने लगे धार्मिक स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही विकास योजनाओं का विकास तेजी से हुआ। हर गरीब तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ ही सरकार ने लोक आस्था को भी उचित सम्मान देते हुए प्राचीन काल से जन आस्था के केंद्र रहे मंदिरों को भी संवारने का काम शुरू किया। प्रदेश के हजारों मंदिरों को विकास योजनाओं से जोड़ कर गांव गरीब किसान मजदूरों के साथ साथ आस्था का भी उचित सम्मान और विकास किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा और बसपा ने न सिर्फ विकास के नाम पर गरीबों के हक पर डाका डाला, बल्कि लोक आस्था का भी उपहास उड़ाया। यही कारण की हमारे पर्व आते ही सूबे में हालात तनावपूर्ण हो जाते थे। त्योहार में दंगा-फसाद यूपी की पहचान बन गई थी। 2017 में भाजपा सरकार बनने के बाद न सिर्फ में दंगा रुका, बल्कि दंगाइयों से सख्ती के साथ पेश आया गया। अमन की रास्ते पर यूपी आगे बढ़ा, जिससे विकास ने रफ्तार पकड़ी। गांव गरीब किसान मजदूर सभी के हितों में सरकार ने बेहतर काम करते हुए लोक आस्था को भी उचित सम्मान दिया। यूपी के हजारों मंदिरों को विकास योजनाओं से जोड़कर उसे संवारने का काम किया गया। सीएम योगी ने लोगों से यह भी सवाल किया कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का मंदिर बनने से कितने लोगों को खुशी है? उनके इस सवाल पर कार्यक्रम में उमड़े सभी लोगों ने हाथ उठाकर और हां बोलकर अपनी रजामंदी जाहिर की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले एक ही नारा गूंजता था, रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। इस पर मीडिया के मित्र हमें चिढ़ाते थे कि तिथि नहीं बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed