फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cm fulfilled own election manifesto.

सीएम ने अपने चुनावी मुद्दे को पूरा किया : लालधारी 

Thu, 19 May 2016 11:59 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Thu, 19 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
cm fulfilled own election manifesto.
शिक्षक सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
 माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों को 12 वर्षों के अनवरत संघर्ष के बल पर 12 फरवरी को मुकाम मिल गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की सपा सरकार ने शिक्षकों के मानदेय के लिए दो सौ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित कर दी। संघ की इस उपलब्धि को कुछ तथाकथित लोग अपना श्रेय लेने का अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं।
उक्त बातें नगर के एक हाल में माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक सम्मेलन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के लाखों शिक्षकों की एकजुटता को देखते हुए सपा मुखिया मुलायम सिंह व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह ने चुनावी वादों को पूरा किया है। प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने कहा कि 12 फरवरी 2009 को विधान सभा के घेराव के दौरान शिक्षकों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया। शिक्षक नेताओं को फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। 
विज्ञापन

प्रदेश सचिव चंद्र भूषण मिश्र ने कहा कि शिक्षक नेता लाल बिहारी यादव के मेहनत का परिणाम है। वित्त विहिन माध्यमिक शिक्षकों के खाते में मानदेय की धनराशि चली जाएगी। उन्होंने कहा कि लोक तंत्र में कानून सड़क पर बनते है। मगर मुहर सदन में लगती है। इस दौरान संतराज यादव, देशबंधु शुक्ला, बेचन शर्मा, रामउग्रह यादव, प्रेमचंद, विनय चौरसिया, रामकेश सिंह, माया वर्मा, रमाकांत यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed