{"_id":"685313a5bb294695550e1531","slug":"cleanliness-survey-will-be-effective-in-gram-panchayat-marks-will-be-given-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152189-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ग्राम पंचायत में प्रभावी होगा स्वच्छता सर्वे, मिलेंगे अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ग्राम पंचायत में प्रभावी होगा स्वच्छता सर्वे, मिलेंगे अंक
Thu, 19 Jun 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
- स्वच्छ सर्वे ग्रामीण के लिए ग्राम पंचायतों का निर्धारण, 883 ग्राम पंचायतों में होगा सर्वे, जिले का तय होगा रैंक
महराजगंज। नगर निकायों के स्वच्छता सर्वेक्षण के साथ-साथ अब ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता सर्वेक्षण होगा। ग्राम पंचायतों के सर्वे आधार पर स्वच्छता में जिले की रैंकिंग तय की जाएगी। इससे जनपद को यह लाभ होगा कि प्रत्येक जनपद केंद्र व राज्य सरकार की नजर में रहेंगे और जरूरत के मुताबिक स्वच्छता अभियान का बजट व उपचारात्मक संदेश प्रभावी हो सकेंगे। जिले की 883 ग्राम पंचायतों में यह अभियान 14 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। स्वच्छ भारत मिशन की ओर से इसके लिए निर्देश जारी किए गए हैं।
शासन ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का कार्यक्रम जारी किया है। सर्वेक्षण जुलाई से 14 अगस्त तक जनपद में प्रभावी किया गया है। जानकारी देते हुए डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि सर्वे के लिए नामित एजेंसी का निर्धारण शासन से तय होना है। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण कुल 1000 अंक का होगा। इसमें गांव की स्वच्छता की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन 540 अंक, सफाई संयंत्र कार्य क्षमता अवलोकन के 120 अंक, नागरिक प्रतिक्रिया 100 अंक व सेवा स्तर की प्रगति आकलन के लिए 240 अंक दिया जाएगा। डीपीआरओ के मुताबिक स्वच्छ भारत मिशन निदेशक की तरफ से मिले पत्र में सर्वेक्षण तैयारी का निर्देश दिया गया है।
-- -- -- -- --
पोर्टल पर देनी होगी जानकारी-
गांव में कराए कार्यों को माईजीओवी स्वच्छ सर्वेक्षण पोर्टल पर अपडेट कराने का निर्देश पंचायत सचिव के हवाले किया गया है। इस जानकारी के अनुसार सर्वे टीम गुणवत्ता आंकेगी। ओडीएफ माॅडल प्लस गांव के आवश्यक इंडीकेटर के आधार पर व्यवस्थित कराने, गांव में प्रतिदिन सफाई, अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन केंद्र भेजकर निस्तारण, गैस गोबर प्लांट उपलब्धता की जानकारी फीड करानी होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के लिए पत्र मिला है।डीपीआरओ को निर्देशित किया गया है कि ग्राम पंचायतों की स्वच्छता के लिए जो कार्य हुए हैं उसकी जानकारी आनलाइन पोर्टल पर फीड करा दें, जिससे सर्वे समय से शुरू होकर 14 अगस्त तक पूर्ण हो सके। अनुराज जैन, सीडीओ