फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleanliness employees perform before Vikas Bhavan

सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन के समक्ष िकया प्रदर्शन

Sun, 30 Dec 2018 12:54 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 30 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness employees perform before Vikas Bhavan
सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन के समक्ष िकया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। फरेंदा के एडीओ पंचायत को पुलिस हिरासत में लिए जाने से नाराज सफाई कर्मचारी संघ ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एडीओ पंचायत भी शामिल हुए। उधर, सफाई कर्मियों के आक्रोश को देखते हुए एडीओ पंचायत को शनिवार को दिन में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव जय गोविंद यादव, प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह एवं जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी एवं एडीओ पंचायत विकास भवन के सामने प्रदर्शन किए। कर्मियों ने बीडीओ न क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बीच हुई मारपीट के मामले में आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत को बेवजह फंसाया गया है। उन्होंने आरोपों की जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों से मांगों के संबंध में सीडीओ एवं डीएम को ज्ञापन सौंपा। उधर, सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के  थोड़ी देर बाद फरेंदा थाने से एडीओ पंचायत को छोड़ दिया गया।  विकास भवन के समक्ष प्रदर्शन करने वालों में रामजीत, हेमंत कुमार,सत्येंद्र कुमार दूबे, एडीओ पंचायत विनय स्वरूप, विजय कुमार सहानी, अशोक कुमार खरवार, रणजीत यादव, संताराज यादव, गिरीजेश मद्धेशिया, सुनील गुप्ता, रेनू यादव, सरोज कुमार, जयचंद मिश्रा, काशी चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, पारस कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed