फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleanliness drive at the rate of HQ

हाकिमों के दर पर स्वच्छता अभियान बेदम

Sat, 19 May 2018 12:41 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 19 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive at the rate of HQ
हाकिमों के दर पर स्वच्छता अभियान बेदम - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रही है। इसका नमूना देखना है तो कलेक्ट्रेट के ऊपरी तल पर आइए। यहां हर जगह कूड़े के ढेर दिख जाएंगे। सफाई की बदहाल व्यवस्था देख स्वच्छता अभियान की हकीकत पता चल जाएगी। कोने में कूड़े के ढेर लगे दिख जाएंगे। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


 यहीं हाल विकास भवन का है। यहां भी कूड़े के ढेर दिख जाएंगे। बीएसए और डीआईओएस दफ्तर के पास भी सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है।कलेक्ट्रेट में ऊपरी तल, नगरीय विकास अभिकरण, जिला पूर्ति कार्यालय में प्रवेश से पहले कोने में कूड़े का ढेर दिख जाएगा। पेड़ के पास कूड़ा एकत्र है। इन कार्यालयों में आने वाले लोगों को नाक बंद कर जाना पड़ता है। यही हाल विकास भवन का है। यहां जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के सामने वाले बरामदे के पास बना शौचालय बदहाल है। शौचालय की हालत यह है कि यहां कोई जाना नहीं चाहता है। इन दिनों शौचालय का फर्श पानी में डूबा रहता है। शौचालय के अंदर गंदगी है। दुर्गंध के कारण कोई कर्मचारी इस शौचालय का प्रयोग नहीं करता है। पान की पीक दीवार पर साफ दिख जाएगी। सरकार जहां स्वच्छता पर जोर दे रही है, वहीं अधिकारी व कर्मचारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed