{"_id":"651880478a84a9c71c057f99","slug":"cleanliness-campaign-will-run-from-2-to-8-nodal-officer-named-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-6841-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो से आठ तक चलेगा स्वच्छता अभियान, नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो से आठ तक चलेगा स्वच्छता अभियान, नोडल अधिकारी नामित
विज्ञापन
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले के सभी 12 ब्लॉकों के विद्यालयों में होंगे कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दो से आठ अक्तूबर तक जिले के सभी 12 ब्लॉकों में चयनित राजकीय हाईस्कूल में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलेगा। इन विद्यालयों मेंं पहले जागरूकता रैली निकाली जाएगी, इसके बाद स्वच्छता विषय पर निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात कर दिया है।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरवां राजा में सुरेंद्र प्रसाद, बसंतपुर में मोहम्मद कादिर, उंटी खास में निर्मला, मिर्जापुर में सुरेंद्र चौधरी, विशुनपुर में भानु प्रताप, अराजी जगपुर में सुभाषचंद, सिंहपुर में अनमोल यादव, मेदनीपुर में बलराम गुप्ता, परासखाड़ मेंं अनिल कुमार, बरडाड़ में प्रीति शुक्ला, सहजनवां में रामकेश व विश्वनाथपुर में राधेश्याम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे रैली के साथ सभी आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराते हुए उसके विवरण को कार्यालय में उपलब्ध कराएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में भी निर्धारित तिथियों में आयोजन कराए जाएं। नोडल अधिकारी उसे बेहतर ढंग से संपन्न कराने में सहभागी बनें।
विज्ञापन
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक