फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clash between smugglers and forest workers cutting trees

पेड़ काट रहे तस्करों और वनकर्मियों में झड़प

Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Clash between smugglers and forest workers cutting trees
पेड़ काट रहे तस्करों और वनकर्मियों में झड़प
विज्ञापन

बचाव में वनकर्मियों ने की फायरिंग, लकड़ी छोड़कर भागे तस्कर
लक्ष्मीपुर(महराजगंज)। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के अचलगढ़ बीट के जंगल सोनवल में शुक्रवार देर रात सागौन का पेड़ काट रहे तस्करों को वनकर्मियों में घेर लिया। इस दौरान तस्करों और वनकर्मियों में झड़प हुई। स्थिति बिगड़ती देख वनकर्मियों ने फायरिंग की तो तस्कर लकड़ी छोड़कर फरार हो गए।

लक्ष्मीपुर रेंजर विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर वह हमराहियों सहित जंगल सोनवल पहुंचे थे। तस्करों के फरार होने के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद तस्करों की तलाश की गई, लेकिन उनका पता नहीं चला। थाना प्रभारी पुरंदरपुर सतेंद्र राय ने बताया कि जंगल में लकड़ी काटने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed