फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   citizen charter follow in village

सिटीजन चार्टर, बढ़ेगी सहूलियत

Sun, 08 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
citizen charter follow in village
ग्राम पंचायतों में लागू होगा सिटीजन चार्टर, बढ़ेगी सहूलियत
विज्ञापन

- 12 अगस्त तक जिले केे सभी 882 ग्राम पंचायतों में होगी बैठक
- 15 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों में चार्टर का होगा प्रकाशन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर लागू किया जाएगा। इसके लागू होने से आमजन के अधिकारों से जुड़ी सेवाओं को ग्राम स्तर पर ही निर्धारित समयसीमा में दिलाए जाने की कवायद होगी। इससे जहां लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी वहीं समय व धन की भी बचत होगी। 12 अगस्त को ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर इस पर चर्चा होगी तथा 15 अगस्त को ग्रामसभा द्वारा अनुमोदित सिटीजन चार्टर को प्रकाशित कर दिया जाएगा।
पंचायत राज विभाग ने जिले भर की ग्राम पंचायतों में मेरी पंचायत-मेरा अधिकार, जन सेवाएं हमारे द्वार अभियान चलाते हुए सिटीजन चार्टर तैयार कराने की योजना बनाई है। सोच है कि ग्रामीणों को मिलने वाली जनसेवाओं को समयबद्ध तरीके से ग्राम स्तर पर ही उपलब्ध कराए जाने को लेकर संबंधित विभागों की समयसीमा निर्धारित कर दी जाए जिससे कि जरूरतमंदों को बिना भागदौड़ किए ही स्थानीय स्तर पर समस्त प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। इस कार्य को किए जाने के लिए ग्राम सभा की बैठक में फ्रंटनलाइन कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी। 12 अगस्त को ग्राम सभा की बैठक में इन बिंदुओं पर सहमति बनाई जाएगी तथा 15 अगस्त को सिटीजन चार्टर को ग्रामसभा द्वारा प्रकाशित किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर लागू होने से आमजन को काफी सहूलियत मिलेगी। स्थानीय स्तर पर जहां समस्याएं दूर होंगी वहीं समय व धन की भी बचत होगी।
विज्ञापन

इन विभागों को किया जा सकता है शामिल
सिटीजन चार्टर लागू किए जाने को लेकर जिन विभागों द्वारा कवायद किया जाना है उसमें राजस्व, ग्राम्य विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, दुग्ध विकास, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, वन विभाग, लघु सिंचाई आदि के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed