{"_id":"5aaeb0614f1c1ba7758b6365","slug":"chunri-and-coconut-ascedants-sought-voluntry-donations","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनरी और नारियल चढ़ा भक्तों ने मांगी मन्नत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनरी और नारियल चढ़ा भक्तों ने मांगी मन्नत
Maharajganj
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूजा करते श्रद्वालु
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नवरात्र शुरू होते ही भक्त मां की आराधना में रंगें नजर आए। नवरात्र के पहले दिन रविवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों में स्थित देवी मंदिरों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। घरों में कलश स्थापना के साथ शक्ति की उपासना का नौ दिवसीय पर्व आरंभ हो गया।मां दुर्गा के जयकारे और देवी गीतों से पूरा माहौल देवीमय हो उठा। पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना हुई। पूजन-अर्चन के बाद नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मनोवांछित फल की कामना भक्तों ने की। नगर में दुर्गा मंदिर पर बड़ी संख्या में भक्त भोर में ही मंदिर पहुंचे। सभी ने विधि विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना की। मंदिर परिसर में पूजन सामग्री की दुकानें रही। सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी सतर्क रहे। महिला पुलिस कर्मी भी मंदिर के आस पास तैनात रही। नगर से सटे मां बोकडा देवी मंदिर पर भी श्रद्धालु उमड पडे।
लेहड़ा देवी मां के यहां मत्था टेका
फरेंदा। क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर मां लेहड़ा वाली के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने नवरात्र के पहले दिन मत्था टेक कर मां से मन्नतें मांगी। मां के दर्शन के लिए भक्तों का रेला भोर से ही उमड़ने लगा। श्रद्धालु गोरखपुर, खलीलाबाद, सहजनवां, बांसगांव, मानीराम, जंगल कौड़िया, पीपीगंज के अलावां पड़ोसी देश नेपाल, सिद्धार्थनगर सहित अन्य क्षेत्रों से मां के दर्शन को पहुंचे। भक्तों के जयकारे से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। मां लेहड़ावाली के मंदिर में रविवार की सुबह से ही भक्त लंबी लाइन लगाकर खड़े रहे। भक्तों को संभालने के लिए मंदिर कमेटी के साथ पुलिस प्रशासन को भी काफी पसीना बहाना पड़ा। पुलिस प्रशासन व स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी में पूरा मंदिर रहा। लेहड़ा मंदिर के अलावा फरेंदा के दुर्गा मंदिर में काफी भीड़ दिखी। वहीं सिसवा कस्बे में स्थित श्री आदि शक्ति हट्ठी माई, श्री दुर्गा मंदिर, श्री काली मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर, श्री सायर देवी मंदिर, श्री आदि शक्ति भुअरी माता मंदिर सहित आस-पास के क्षेत्र के मंदिरों में भी सुबह से ही देवी दर्शन के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। कस्बे की महिलाओं और पुरुषों के साथ युवतियों ने मां के मंदिर पहुंच कर श्रद्धा के साथ मां की आराधना की। लेहड़ा मंदिर के पुजारी देवी दत्त पांडेय ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन के अलावा मंदिर कमेटी के सदस्यों व स्वयंसेवी संगठन भी लगे हुए हैं।