{"_id":"6429d902ed5a6d31530b5a66","slug":"chrstians-celebrated-palm-sunday-maharajganj-news-c-7-1-109576-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मसीही समुदाय ने धूमधाम से मनाया पाम संडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मसीही समुदाय ने धूमधाम से मनाया पाम संडे
Mon, 03 Apr 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
सिसवा के सेंट एंड्रयूज चर्च मे पाम सन्डे पर्व के अवसर पर खजूर की डालियां लेकर नगर भ्रमण करते ईस
मसीही समुदाय के लोग खजूर की डालियां लेकर होसन्ना के गीत गाते किए चर्च में प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। पाम संडे ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। रविवार को क्राइस्ट द किंग चर्च नौतनवां में मसीही समुदाय का प्रमुख पर्व पाम संडे धूमधाम से मनाया गया। मसीही समुदाय के लोगों ने ढोलक, कांगो, खजड़ी, गिटार की धुन पर प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना की। प्रभु यीशु की स्तुति के लिए प्रचलित भजन आज मैं बहुत खुश हूं जैसे सियोन की नगरी अपने राजा को आते देख खुश होकर गाती थी की प्रस्तुति हुई।
मसीही समुदाय के लोग खजूर की डालियों से अभिवादन करते हुए होसन्ना के नारे लगाए गए। पवित्र शास्त्र बाइबिल से प्रवचन प्रस्तुत करते हुए पल्ली पुरोहित फादर सोबिन ने कहा कि पाम संडे प्रभु यीशु मसीह के येरुशलम विजय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
इस दिन से पवित्र सप्ताह आरंभ होता है। इसमें गुड फ्राइडे व ईस्टर पर्व पर भी विभिन्न कार्यक्रम घर-घर व गिरजाघरों में आयोजित किए जाते हैं। इसमें सबसे प्रमुख 40 दिन के उपवास का समापन होता है। पल्ली पुरोहित फादर सोबिन ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह अपने नगर येरुशलम में प्रवेश किए तो वहां के नागरिकों ने खजूर की डालियां तथा भूमि पर कपड़े बिछाकर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया था। इस मौके पर सिस्टर मॉलि, सिस्टर जोसिफी, सिस्टर एस्तर, सिस्टर जयन्ति, सिस्टर जोन्स, सिस्टर जुली, राजा बॉयड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, सिसवा कस्बे के लोहिया नगर में स्थित प्राचीन सेंट एंड्रयूज चर्च में रविवार को जुलूस निकाल कर पाम संडे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिमा आदम, ग्रेस आदम, रीमा आदम, सरोना आदम, बिजेंदर कुंदन राय, राहुल राय, विशाल सिंह, दीपक, रंभा आदि मौजूद रहे।