फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Childrens vaccinated

स्वास्थ्य अभियान की खबर

Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Childrens vaccinated
जागरूकता : बच्चों ने आगे बढ़कर लगवाया टीका
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना रोधी टीकाकरण तेजी से हो रहा है। बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए टीका लगाया जा रहा है। विभाग एवं शिक्षकों के जागरूकता संदेश का असर अब दिख रहा है। बच्चे उत्साह के साथ आगे बढ़कर टीका लगवा रहे हैं। शिक्षकों के साथ अभिभावक भी उनका उत्साह बढ़ाने में लगे हैं। यहीं कारण है कि 15 से 17 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण सदर ब्लाक में लक्ष्य के करीब पहुंच चुका है, वहीं 12 से 14 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण में भी तेजी आई है। इसकी प्रगति सुधारने में विभाग तेजी से कार्य करने में जुटा है।
सदर सीएचसी क्षेत्र में इन दिनों स्कूलों में टीम कैंप लगाकर टीका लगा रही है। इन टीमों के कार्यों का पर्यवेक्षण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करने में लगे हैं। शनिवार को शहर के कास्मोपोलिटन स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल में टीकाकरण कैंप लगा। करीब 150 बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण से पहले बच्चों को शिक्षकों ने इससे होने वाले फायदो के बारे में जानकारी दी। 12 से 14 वर्ष के सभी बच्चे आधारकार्ड के साथ स्कूल पहुंचे। उनको टीम ने टीका लगाया। प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाना बेहद जरूरी है। जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के करीब 1.13 लाख बच्चों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

---
ब्लॉक सदर में टीकाकरण की स्थिति
-------------------
-12 से 14 वर्ष के बच्चों का लक्ष्य-12,500
-उपलब्धि-3,054
-15 से 18 वर्ष बच्चों का लक्ष्य-51,000
-उपलब्धि-50,430
-अब तक कुल टीकाकरण-4,16,344
---------------------------------
क्षेत्र में किशोरों का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। जल्दी ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। 15 टीमों को टीकाकरण में लगाया गया। प्रत्येक दिन स्कूलों में भ्रमण कर बच्चों को टीका लगने से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य प्रताप सिंह, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर, एआरएचएम
-----------------
12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। टीम के कार्यों की निगरानी की जाती है। कोरोना से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण बेहद जरूरी है। इसे उनको समझाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
डॉ.केपी सिंह, अधीक्षक, सदर सीएचसी
----------------
स्कूल में बच्चों को कोरोना से बचाव के प्रति प्रत्येक दिन जानकारी दी जाती है। इसके अलावा क्लास रूम में उनको टीकाकरण से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया, जिससे बच्चों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया।

श्वेता नंद जायसवाल, प्रधानाचार्य, कास्मोपोलिटन स्कूल
----------
बच्चों को समझाकर उनके भ्रम को दूर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो बच्चों ने उत्साह के साथ टीका लगवाया। समय पूरा होने पर बच्चों को दूसरा डोज भी लगवाया जाएगा।
ममता त्रिपाठी, अध्यापिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed