फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children getting sick due to diarrhea

Maharajganj News: गर्मी में बुखार व डायरिया से बच्चे हो रहे बीमार

Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Children getting sick due to diarrhea
जिला अस्पताल के ईटीसी वार्ड में लगी भीड़।संवाद
जिला अस्पताल में डायरिया के नौ, बुखार के छह मरीज भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी से हर कोई परेशान है। सुबह से ही तेज धूप हो रही है। इससे बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बच्चे डायरिया और तेज बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों में काफी मरीज पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी ट्रीटमेंट सेंटर वार्ड में 21 बीमार बच्चों का इलाज चल रहा है। डायरिया के नौ तो तेज बुखार के छह बच्चे भर्ती हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज 20 से 25 मरीज डायरिया, उल्टी-दस्त और 30 से अधिक बच्चे तेज बुखार पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में समय से बैठने के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। इस समय डायरिया, तेज बुखार के अलावा मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मरीजों का बेहतर उपचार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी ट्रीटमेंट सेंटर में डायरिया से पीड़ित सूरज, रितीका, अनीष, नुरानी, आर्यन, परिधि, अंश, अनमोल आदि भर्ती हैं। इनका इलाच चल रहा है। तेज बुखार से प्रिया, सिद्वांत, आरूसी, बजरंगी, सोनाली पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दूषित खाने से लोग पड़ रहें बीमार
गर्मी और दूषित खानपान के कारण बच्चे डायरिया के शिकार हो रहे हैं। रोजाना करीब 25 से 30 बच्चे प्रतिदिन की ओपीडी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। गंभीर बच्चों को भर्ती किया जाता है। अभिभावकों को इस मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। बच्चे को गर्मी और बाहर के दूषित खाने से बचाना चाहिए।

डॉ. विशाल चौधरी, बाल रोग विशेषज्ञ
---------
कारण
दूषित खानपान, इंफेक्शन, दवा का इसड इफेक्ट वायरल, इंफेक्शन, गंदगी, फूड प्वाइजनिंग
--------
लक्षण
पेट में दर्द होना, मल का पतला होना, बुखार, मल में खून आना, बदहजीम, उल्टी
---------
बचाव के उपाय
स्वच्छ पानी पीएं, पानी उबालकर पीएं, बाहर का खाना न खाएं, बासी व दूषित खाना न खाएं, मौसमी सब्जियां खाएं, तरल पदार्थो का अधिक सेवन करें, बच्चों को बाहर का खाना न दें, साफ सफाई का विशेष ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed