फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   children fighting for life in ICU

आईसीयू में जिन्दगी से जंग लड़ रहे बच्चे

Thu, 22 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 22 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
तराई के इस पिछडे़ जिले में इन्सेफेलाइटिस और मलेरिया से पीड़ितों की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। जहां सरकार तरह- तरह के अभियान चला कर नागरिकों का स्वास्थ्य सुधारने का प्रयास कर रही है वहीं पर बच्चों का इस तादात में बीमारियाेें के चपेट में आ जाना चिन्ता का विषय है।
विज्ञापन

 आईसीयू में बुखार से पीड़ित लगभग नौ बच्चे जिन्दगी की जंग लड़ रहे है। मंगलवार को आईसीयू में नौ बच्चे भर्ती मिले जिनका इलाज चल रहा है। पांच साल की प्रियंका पिछले 27 सितम्बर से ही भर्ती है ।
विज्ञापन

 पिता विरन ने बताया की बुखार आने पर अस्पताल लाया गया जहां पर डाक्टरों ने आईसीयू वार्ड में भर्ती कराने को कहा। दो साल के प्रताप को पिछले एक हफ्तें से आईसीयू में इलाज चल रहा है। पिता श्यामसुन्दर ने बताया कि 15 दिन पहले अचानक प्रताप को झटका आने लगा हम लोग खबरा कर एक डाक्टर के पास गये जहां पर उन्होंने जिला अस्पताल जाने की  सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टर ने बताया कि सही इलाज के लिए प्रताप को भर्ती करना पडे़ेगा। ढ़ाई साल के  इश्लोक के परिजनों ने बताया कि पिछले आठ तारिख से ही बच्चें को बुखार और झटका आने पर भर्ती कराया गया। जिसकी हालत अब पहले से ठीक है। 7 साल के राजन के परिजनों ने बताया कि शनिवार को अचानक राजन की तबीयत बिगड़ने पर भर्ती कराया गया फिलहाल तबीयत में सुधार हैं। ऐसे ही तमाम  बच्चें है जो गंभीर परेशानी से आईसीयू वार्ड में जूझ रहे है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed