{"_id":"6647e577d74ee26ae40aa888","slug":"child-missing-from-home-found-in-maternal-home-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122676-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घर से लापता बालक मिला ननिहाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घर से लापता बालक मिला ननिहाल में
Sat, 18 May 2024 04:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 18 May 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। बृहस्पतिवार को घर के बगल स्थित खलिहान में खेलने गया। बालक जब घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई थी। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बालक को ढूंढ परिजनों को सौंप दिया। ठूठीबारी के कालीगंज मोहल्ला निवासी शायरा खातुन 15 मई को अपने रिश्तेदारी में गई थी। लड़का कलामुद्दीन 14 शाम करीब 5 बजे घर के बगल स्थित खलिहान में खेलने के लिए गया और वह चौक थाना क्षेत्र के चौपरियां अपने ननिहाल चला गया। घर से लापता होने की जैसे ही ननिहाल वालों को जानकारी हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी, जहां पुलिस बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने बताया की घर से लापता हुए बालक को 24 घंटे के अंदर परिजनों को सौंप दिया गया है।संवाद
विज्ञापन