फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Child dies after gate of Amrit Sarovar pond collapses.

Maharajganj News: अमृत सरोवर के पोखरे का गेट गिरने से बच्चे की मौत

Sun, 21 Jun 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Child dies after gate of Amrit Sarovar pond collapses.
​भिटौली में अमृत सरोवर की गिरी दीवार। 
शेख फरेंदा गांव का मामला, एक साल पहले ही पोखरे का किया गया था सुंदरीकरण
विज्ञापन

दोस्तों के साथ सरोवर के पास ही लगा हुआ है गेट
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में अमृत सरोवर का गेट गिरने उसके नीचे दबकर 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे बच्चा दोस्तों के साथ अमृत सरोवर के पास ही खेल रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, शेख फरेंदा गांव निवासी वीरेंद्र यादव का पुत्र विक्की यादव गांव की दोस्तों के साथ गांव के अमृत सरोवर के पास खेल रहा था। तभी वहां लगा लोहे का गेट अचानक विक्की के ऊपर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद बच्चों ने दौड़कर इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। हादसे की जानकारी मिलने पर बदहवास हालत में वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आनन-फानन में बच्चे को नौतनवा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। मामले में परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। वह शव को दफनाने के लिए ले जा रहे थे। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बच्चे के पिता वीरेंद्र ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार सिंह ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे इसलिए पंचनामा बनाकर परिजन को शव सुपुर्द कर दिया गया।
कक्षा छह में पढ़ता था विक्की
हादसे का शिकार हुआ विकास उर्फ विक्की कक्षा छह में पढ़ता था। उसके पिता वीरेंद्र खेतीबाड़ी के साथ नेपाल में पेंटिंग का काम करते हैं। उनके दो बेटे थे। बड़ा बेटा विशाल और छोटा बेटा विक्की था। विक्की की मौत से मां मीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
करीब एक साल पहले बना था अमृत सरोवर
बताया जा रहा है कि शेख फरेंदा में 2024-25 वित्तीय वर्ष में करीब 1.5 लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण किया गया था। अमृत सरोवर बनने के बाद बच्चों और लोगों का आना-जाना बढ़ गया था। इधर कुछ दिनों से गर्मी बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे पोखरे में अक्सर स्नान करते थे। इस संबंध में शेख फरेंदा के ग्राम पंचायत सचिव दिनेश पासवान ने बताया कि अमृत सरोवर का निर्माण 24-25 वित्तीय वर्ष में हुआ था। यह काम मेरे समय में नहीं हुआ है।

डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति
ग्राम पंचायत शेख फरेंदा में अमृत सरोवर का गेट गिरने से विक्की की मौत के मामले में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने एसडीएम नौतनवा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। उन्होंने तीन दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में जिस किसी की भी लापरवाही पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी। जांच समिति में अन्य सदस्य अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और जिला पंचायतराज अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed