{"_id":"627cab13a04f30539b52f5a0","slug":"child-died-due-to-drowning-in-pond-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: मामा की शादी में आए भांजे की पोखरी में डूबने से मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: मामा की शादी में आए भांजे की पोखरी में डूबने से मौत, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 12 May 2022 12:07 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 12 May 2022 12:07 PM IST
सार
अखिलेश यादव की शादी नेवास पोखर के टोला रामनगर में हुई है। शादी की रस्म समाप्त होने के बाद सब लोग सोने चले गए। भोर में भांजे आनंद की खोज होने लगी तो नहीं मिला। काफी खोजबीन करने के बाद लोगों ने पोखरी में तलाशना शुरू किया जहां उसका शव मिला।
विज्ञापन
पोखरी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवास पोखर के टोला रामनगर में मामा की शादी में आए भांजे की पोखरी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोनहा निवासी आनंद (9) अपने मामा अखिलेश यादव की शादी में आया था। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बगल के रिश्तेदार के घर सोने चला गया। उनका घर पोखरी के किनारे है। वह रात में उठा तो खाली जमीन समझकर पोखरी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
भवानीपुर निवासी अखिलेश यादव की शादी इसी थाना क्षेत्र के नेवास पोखर के टोला रामनगर निवासी जय हिंद यादव की बेटी के साथ हुई। अखिलेश यादव धूमधाम से बुधवार को बारात लेकर पहुंचे। शादी की रस्म समाप्त होने के बाद सब लोग सोने चले गए। भोर में भांजे आनंद की खोज होने लगी तो नहीं मिला।
विज्ञापन
काफी खोजबीन करने के बाद लोगों ने पोखरी में तलाशना शुरू किया जहां उसका शव मिला। शादी की खुशी के चंद घंटों में मातम में बदल गई। प्रभारी निरीक्षक पनियारा संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।