{"_id":"ba099b889e12b59d8d6aa6a881de55b6","slug":"chc-is-the-people-s-representatives-met-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में जनप्रतिनिधियों को नहीं मिले डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में जनप्रतिनिधियों को नहीं मिले डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Wed, 09 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा । पूर्व सांसद अखिलेश सिंह और विधायक मुन्ना सिंह ने मंगलवार सुबह घनश्याम कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें अस्पताल में तैनात पांच डॉक्टर तथा कई मेडिकल स्टाफ नदारद मिले।
जिसके बाद पूर्व सांसद व विधायक ने नाराजगी जाहिर कर इसकी शिकायत डीएम से की और डॉक्टरों, कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही।
विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि अस्पताल में कई डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ आए दिन अनुपस्थित रहते हैं। जिससे मरीज परेशान होकर प्राइवेट डॉक्टरों के यहां जाने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसी शिकायत पर वह पूर्व सांसद के साथ जब अस्पताल पहुंचे तो एक भी डॉक्टर अस्पताल में नहीं थे।
मरीज वापस जा रहे थे। जिसके बाद उन्होंने फोन से इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम ने इस मामले की जांच के लिए एसडीएम को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता के बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पतालों में सभी सुविधाएं मुहैया करा रही है। ऐसे में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की ऐसी लापरवाही बर्दाश्त योग्य नहीं है। इसकी शिकायत वह मुख्यमंत्री से करेंगे।