फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Change in weather increases tonsil patients, pain even while drinking water

Maharajganj News: मौसम में बदलाव से बढ़े टांसिल के मरीज, पानी पीते समय भी हो रहा दर्द

Wed, 04 Feb 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Change in weather increases tonsil patients, pain even while drinking water
लगातार बदल रहा मौसम दे रहा दुश्वारी
विज्ञापन

मंगलवार 654 का जिला अस्पताल में उपचार
महराजगंज। तापमान में बदलाव के कारण खानपान में ध्यान नहीं देने पर टांसिल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। टांसिल के मरीजों को खाद्य पदार्थों की कौन कहे पानी निगलने में भी असुविधा हो रही है। मंगलवार जिला अस्पताल की ओपीडी में 26 रोगियों में टांसिल की समस्या मिली। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा परामर्श के साथ एहतियात के बारे में सुझाव दिया। पहले टांसिल के रोगी 10 से 12 की संख्या में मिलते थे।

मंगलवार को 654 रोगियों का उपचार जिला अस्पताल में हुआ। सर्वाधिक रोगी खांसी, सर्दी, बुखार के रहे। नए रोगियों में टांसिल की समस्या लेकर पहुंचे मरीज शामिल रहे। इनकी जांच रिपोर्ट देखकर डॉ. रंजन ने दवा का परामर्श दिया साथ ही असुविधा महसूस होने पर नमक मिले गुनगुने पानी से गरारा करने की सलाह दी। बताया कि तापमान तेजी से ऊपर नीचे हो रहा जिसके कारण खान-पान में विशेष सावधान रहने की जरूरत है। अगर गुनगुना पानी सर्दी में पी रहे तो इसे एकाएक छोड़ने से बचें। अधिक ठंडा पानी टांसिल का कारण है। इसमें श्वसन व आहार नली के सूजन से खाने-पीने में असुविधा होती है। पहले हल्की खराश में इसके लक्षण महसूस होते हैं। अगर त्वरित ध्यान देकर नमक या फिटकरी मिले गुनगुने पानी से गरारा करें तो यह समस्या बढ़ने से पहले रोकी जा सकती है।
विज्ञापन

---------
ऐसे करें बचाव-
- गले के संक्रमित व्यक्ति के साथ बर्तन या पेय पदार्थ साझा करने से परहेज करें।
- खांसने-छींकने के बाद हाथों को अच्छी तरह साफ करें।
- दिन में दो बार ब्रश व माउथ वॉश उपयोग करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें। इससे गला नम रहता है और संक्रमण की संभावना कम होती है।
- बिना चिकित्सक परामर्श के कोई भी उपचार न प्रभावी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed