{"_id":"6480d689d276d57fc8008d14","slug":"central-and-state-government-ministers-maharajganj-news-c-7-1-198094-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज जिले में आएंगे केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज जिले में आएंगे केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री
Thu, 08 Jun 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
- केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के घर निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे प्रदेश व देश के नामचीन राजनेता
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंल। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के घर बृहस्पतिवार को होने वाले निजी कार्यक्रम में देश व प्रदेश के राजनेता हिस्सा लेंगे। उनका आना सुबह से शुरू होगा व देर रात तक वे जिले से रवाना भी हो जाएंगे।
देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर से शाम चार बजकर 50 मिनट पर धनेवा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे व पांच बजे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के घर पहुंच कर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आंधे घंटे रुकने के बाद वे जिले से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एसपी सिंह बघेल भी दोपहर तीन बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे व एक घंटे रूकने के बाद शाम चार बजे से गोरखपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के घर पहुंचकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे वहां 45 मिनट रूकेंगे। इसके बाद 30 मिनट तक लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 11 बजकर 15 मिनट पर जिले से देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रात में साढ़े आठ बजे केंद्रीय मंत्री के घर कार्यक्रम में पहुंचेंगे व रात में नौ बजे वहां से रवाना हो जाएंगे। प्रदेश के उद्यम मंत्री राकेश सचान की ओर से शाम साढ़े चार बजे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के घर पहुंचेेंगे व एक घंटे बाद कार्यक्रम से प्रस्थान करेंगे। पूर्व सांसद विनय कटियार भी शाम को साढ़े छह बजे पहुंचेंगे व सात बजे रवाना हो जाएंगे। इसके साथ ही सांसद डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. अशोक बाजपेयी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। अन्य राजनेताओं का कार्यक्रम भी आना शेष है।
...
जिले के प्रभारी मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु दोपहर साढ़े तीन बजे जिले में पहुंचेंगे। साढ़े पांच बजे वे जिला पंचायत सभागार में होने वाले व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सात बजे वे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के कार्यक्रम में धनेवा पहुंचेंगे व लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
..
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री के घर निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए देश व प्रदेश के मंत्री, कुछ राज्यों के राज्यपाल व अन्य राजनेता बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचेंगे। अधिकांश लोगों का कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है।
डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी