फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Census: First phase begins today, 34 questions to be answered on portal

जनगणना : आज से पहला चरण शुरू, पोर्टल पर देने होंगे 34 सवालों के जवाब

Thu, 07 May 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Census: First phase begins today, 34 questions to be answered on portal
मोबाइल नंबर का होगा अहम रोल, ओटीपी आधारित है पूरी प्रक्रिया
विज्ञापन

एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक परिवार ही फीड कर सकता है अपना विवरण
महराजगंज। जनपद में आज से जनगणना का पहला चरण शुरू हो रहा है। जनगणना पोर्टल पर स्व गणना के तहत नागरिक को ओटीपी के माध्यम से मोबाइल नंबर का सत्यापन करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर 34 सवालों के जवाब देने होंगे। एक मोबाइल नंबर से सिर्फ एक परिवार ही अपना विवरण फीड कर सकता है।
जनगणना के तहत स्वगणना प्रक्रिया की जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि पोर्टल खुलने के बाद परिवार के मुखिया का नाम और 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन होगा। इसके बाद जनगणना पोर्टल एसईडाटसीईएनएसयूएसडाटजीओवीडाटइन पर नागरिक पंजीकरण करा सकेंगे। देश में कहीं से भी स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों की स्व-गणना कर सकते हैं। पोर्टल पर भाषा चयन के बाद जिला, पिन कोड, गांव अथवा शहर की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद मानचित्र पर लाल संकेतक के माध्यम से अपने आवास का सटीक स्थान चिह्नित करना होगा।
विज्ञापन

मकान सूचीकरण से जुड़े प्रश्नों का पृष्ठ इसके बाद खुलेगा। इसमें भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व, जल, विद्युत, शौचालय, खाना पकाने के ईंधन तथा रेडियो, टीवी, इंटरनेट, लैपटॉप, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और वाहन जैसी जानकारियां दर्ज करनी होंगी। अंतिम सबमिट के बाद 11 अंकों की पंजीकरण संख्या मोबाइल पर प्राप्त होगी, जिसे मकान गणना के समय प्रगणक को उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन प्रचार-प्रसार के निर्देश
आज से शुरू हो रही स्व-गणना के प्रति आमजनमानस में जागरूकता भी पढ़ाई जाएगी। सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी खंड विकास अधिकारी ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत एवं ग्राम पंचायत सदस्यों, ग्राम विकास और पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सहायकों के मार्फत स्व-गणना की जागरूकता पैदा करें।

वर्जन
जनपद में जनगणना कार्यक्रम आज से शुरू हो रहा है। नागरिकों को पोर्टल पर जाकर आज से स्व-गणना करने के तहत 34 सवालों का जवाब फीड करना होगा। 22 मई से दूसरा चरण शुरू होगा।
-डाॅ. प्रशांत, एडीएम महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed