{"_id":"62d5ad13ac9c514fce087d1f","slug":"cdo-directed-bdos-maharajganj-news-gkp4441435137","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों में कार्यों की प्रगति सुधारें ब्लॉकों के जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों में कार्यों की प्रगति सुधारें ब्लॉकों के जिम्मेदार
विज्ञापन
15 दिन में कार्यों की प्रगति सुधारें ब्लॉकों के जिम्मेदार
महराजगंज। ब्लॉकों में कराए जा रहे विकास व निर्माण कार्य की प्रगति को 15 दिन के अंदर सुधारने का कार्य किया जाए। प्रगति में सुधार न होने की दिशा में जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ये निर्देश मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी ब्लॉकों के जिम्मेदारों को दिए। खंड विकास अधिकारियों से कहा कि शासन के निर्धारित कार्यक्रम की प्रगति 15 दिन के अंदर सुधारें। सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया कि वे सामुदायिक शौचालयों का बेहतर संचालन करने वाले स्वयं सहायता समूहों को समय से भुगतान कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी समूह की ओर से कार्य करने में रुचि नहीं दिखाई जा रही हो तो उनके स्थान पर दूसरे समूह को चयनित कर कार्य दिया जाए। उन्होंने मनरेगा, आवास व शौचालयों से संबंधित कार्य को भी तीव्र गति से पूरा कराने का निर्देश दिया।
----------
पंचायत भवन पर लगे कंप्यूटर से ही कराई जाए भुगतान संबंधी प्रक्रिया
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने कहा कि पंचायत भवन पर लगाए गए कंप्यूटर के माध्यम से ही भुगतान संबंधी प्रक्रिया को पूरा कराने का कार्य किया जाए। मानक के विपरीत कहीं से भी भुगतान संबंधी प्रक्रिया संचालित न की जाए, अन्यथा की दशा में दोषियों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान एडीपीआरओ नित्यांनद, जिला समन्वयक संतोष शुक्ला तथा सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत मौजूद रहे।