{"_id":"5a9d93934f1c1bef7b8bac87","slug":"cbse-board-12-day-exam-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड : पहले दिन 12 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड : पहले दिन 12 ने छोड़ी परीक्षा
maharaganj
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा दे रहे छात्र।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन हाईस्कूल इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और इंटर में इंग्लिश कोर की परीक्षा हुई। पहले दिन 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
सेंट जोसेफ स्कूल की प्रधानाचार्य लिलि थामस ने बताया कि हाईस्कूल इंफारमेशन टेक्नोलॉजी में 215 पंजीकृत विद्यार्थियों में से तीन अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर इंग्लिश कोर में पंजीकृत 50 विद्यार्थियों में से 3 ने परीक्षा नहीं दी। सेक्रेड हार्ट स्कूल निचलौल केंद्र पर हाईस्कूल इंफारमेशन टेक्नोलॉजी में 124 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि इंटर में 115 में से दो विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय ने बताया कि इंटर इंग्लिश कोर की परीक्षा में पंजीकृत 119 विद्यार्थियों में से 4 गैरहाजिर रहे।
सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जा रही है। स्कूल परिसर में परीक्षार्थियों को बैठने की व्यवस्था बेहतर ढंग से की गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनकी तलाशी ली गई।