फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case registered against three for keeping fertilizer for smuggling

Maharajganj News: तस्करी के लिए खाद रखने पर तीन के विरुद्ध केस दर्ज

Sun, 31 Aug 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three for keeping fertilizer for smuggling
नौतनवा। क्षेत्र के सुंडी व कस्बा नौतनवा में तस्करी के उद्देश्य से खाद रखने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध कृषि विभाग की ओर से नौतनवा थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि गत कुछ दिनों पूर्व एसडीएम नवीन प्रसाद एवं नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव व चौकी प्रभारी छोटेलाल की संयुक्त टीम ने छापा मारकर क्षेत्र के सुंडी स्थित एक स्थान से 50 बोरी और नगर के मधुबन नगर वार्ड स्थित एक स्कूल के पास से 21 बोरी तस्करी के लिए रखी खाद की खेप बरामद की थी। बरामदगी के बाद एसडीएम नवीन प्रसाद ने जिला कृषि अधिकारी को थाने में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर के आधार पर क्षेत्र के सुंडी निवासी मिथलेश यादव, हरिकेश यादव और एक अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed