फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Case filed against those who fired during the orchestra

आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग करने वालों पर केस दर्ज

Thu, 20 May 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Case filed against those who fired during the orchestra
आर्केस्ट्रा के दौरान फायरिंग करने वालों पर केस दर्ज
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। महुअवां उर्फ महुई गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह के बरात विदाई के दौरान गांव के कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश में फायरिंग कर दी थी। इससे एक महिला के पैर में गोली लग गई थी। घायल महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

फरेंदा थानाक्षेत्र के महुअवां उर्फ महुई के टोला ओरीपुर निवासी बालकिशुन के बेटे की शादी बुधवार को थी। शाम करीब छह बजे बरात का परछावन चल रहा था। गांव की महिलाएं सड़क के किनारे खड़ी थी। आर्केस्ट्रा पर कुछ युवतियां डांस कर रही थीं। उसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने असलहा लहराते हुए फायरिंग कर दी। गोली गांव की महिला अंजनी गुप्ता (38) के पैर में लगी। वह घायल हो गई और बरात में अफरातफरी मच गया था। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय के अनुसार घायल महिला के बेटे अभिषेक गुप्ता की तहरीर पर खजुरिया निवासी गोलू पासवान, सूर्यप्रताप निवासी महुअवा महुई सहित तीन अज्ञात के खिलाफ जान से मारने का प्रयास सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ सुुनील दत्त दूबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed