{"_id":"60ec829a8ebc3ec75a7ad6c9","slug":"case-file-maharajganj-news-gkp401617625","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पिस्टल लेकर दौड़ाने के मामले में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पिस्टल लेकर दौड़ाने के मामले में केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को पिस्टल लेकर दौड़ाने के मामले में केस
निचलौल। थाना क्षेत्र के कोहड़वल गांव के पोखरे पर रविवार की शाम करीब छह बजे बाजार में मछली खरीद रहे एक युवक को एक असलहाधारी व्यक्ति द्वारा गोली मारने के लिए दौड़ा लिया था। इस मामले में पुलिस ने देर रात को आरोपित व्यक्ति के खिलाफ मारपीट व अवैध असलहा रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
रविवार की शाम करीब पांच बजे कोहड़वल गांव के टोला सिसवाडिह निवासी जितेंद्र यादव अपने एक साथी सतीश यादव निवासी रौतार के साथ कोहड़वल पोखरे पर लगने वाली बाजार में मछली की खरीदारी कर रहे थे। इसी बीच अचानक कार से पहुंचे रविन्द्र कुमार पांडेय निवासी कोहड़वाल गांव के टोला सिसवाडीह ने पिस्टल लेकर जितेंद्र को मारने के लिए दौड़ा लिया। जिसके बाद आरोपित को किसी तरह पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर आरोपित के पास से एक अवैध पिस्टल व तीन कारतूस बरामद हुआ है। इस मामलें में पीड़ित जितेंद्र यादव की तहरीर पर आरोपित रविन्द्र पांडेय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई की पुष्टि इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने की। संवाद