फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   case against director and secretary

किसानों को भुगतान नहीं करने पर निदेशक और सचिव पर केस

Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
case against director and secretary
किसानों को भुगतान नहीं करने पर निदेशक और सचिव पर केस
विज्ञापन

महराजगंज। दो क्रय एजेंसियों द्वारा धान खरीद का भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह की तहरीर पर आदर्श उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड शिकारपुर के सचिव, आशुतोष फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड भिटौली के निदेशक पर केस दर्ज हुआ है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अखिलेख कुमार सिंह की ओर से दी गई तहरीर में खरीफ विपण वर्ष 2020-21 में क्रय धान के सापेक्ष वास्तविक किसानों के धान मूल्य का भुगतान न करने का जिक्र है। आदर्श उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड शिकारपुर एवं आशुतोष फार्मर प्रोड्यूसर कंपीनी लिमिटेड भिटौली की ओर से धान खरीद वर्ष 2020-21 में किसानों से घान क्रय किया गया। किसानों से क्रय की गई मात्रा को अपने लागिन आईडी से विभागीय पोर्टल पर फीड किया गया। आदर्श उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड शिकारपुर की ओर से किसानों से क्रय की गई मात्रा से 28.61 लाख धान के मूल्य का भुगतान उनके खातों में नहीं की गई। इसी तरह आशुतोष फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड भिटौली बाजार की ओर से किसानों से क्रय की गई धान की मात्रा में 55.69 लाख धान के मूल्य का भुगतान उनके खातों में नहीं की गई। संबंधित समिति के अध्यक्ष/सचिव तथा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक को धान के मूल्य का भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन किसानों के खाते में भुगतान नहीं हुआ। इस वजह से 21 जून को तहरीर देकर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज करा गया है। सदर कोतवाल मनीष कुमार ने केस दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन

चार माह से मुख्य आरोपित को खोज रही पुलिस
महराजगंज। जिले में धान खरीद में गड़बड़ी के मामले में न तो जांच पूरी हुई, न मुख्य आरोपित को पुलिस गिरफ्तार कर सकी। जबकि गड़बड़ झाले में शामिल कर्मियों को जेल भेजकर पुलिस खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 फरवरी को शिकारपुर में धान खरीद के मामले में गड़बड़ी मिली। यहां किसानों के नाम पर धान बेचकर रकम हजम किया जा रहा था। इस मामले की पोल खुलने पर पुलिस सबसे पहले इस खेल में शामिल तीन कर्मियों को सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस को लगा इन तीनों को जेल भेजकर कार्रवाई पूरी हो जाएगी, लेकिन मुख्य आरोपित का गिरफ्तार न होना पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। शुरुआती दौर में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए खूब छापा डाला। मुख्य आरोपित के घर नोटिस भी चस्पा करने के साथ ही डुग्गी-मुनादी भी कराई गई। 25 हजार का इनाम भी घोषित गया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। जैसे ही कोई सुराग मिलेगा, उसे टीम गिरफ्तार कर लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed