फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car Fired and people save

आग की गोला बनी कार, देखते हर गए लोग 16-10-57

Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car Fired and people save
आग की गोला बनी कार, देखते रह गए लोग
विज्ञापन

महराजगंज। शिकारपुर चौराहे के पास मंगलवार को एक कार अचानक आग का गोला बन गई। इससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। कार में हैंडब्रेक लगने से आग लगी। कार में सवार यात्री धुआं उठते ही कार से कूद कर जान बचाकर भाग निकले। पल भर में धूं-धूं कर कार जल उठी।

कार चालक पप्पू खान, फैशन सिद्दकी, साकिर, इंजमामु महराजगंज जा रहे थे। वाहन से पास लेने के दौरान अचानक दरौली रोड की तरफ से ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर सामने आ जाने की वजह से कार चालक घबरा कर ब्रेक व हैंडब्रेक लगा दिया जिससे अचानक आग लग गई। यह देखकर लोगों ने शोर मचाया तो फाटक खोल कर कार सवार बाहर निकल गए। इसकी वजह से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। परतावल से महराजगंज की ओर कार जा रही थी। कार से आग की लपटें इतनी तेज उठीं कि पल भर के भीतर पूरी कार जलकर राख हो गई। लोग कार को जलते हुए देखते रहे। ऊंची-ऊंची लपटें निकलने से कोई करीब जाने की हिम्मत नहीं उठा सका। लपटें कम होने पर आग को बुझाया गया। उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed