फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Candidates shed sweat for recruitment in NCC

एनसीसी में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने बहाया पसीना

Sat, 27 Aug 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Candidates shed sweat for recruitment in NCC
किसान डिग्री कालेज निचलौल में एनसीसी भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
एनसीसी में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन

76 पदों के लिए 350 उम्मीदवारों ने लगाई दौड़
निचलौल(महराजगंज)। शहर के किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को एनसीसी 102वीं बटालियन की ओर से एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने खूब पसीना बहाया।
एनसीसी की 102वीं बटालियन के सूबेदार केपी साहू व भीरू सिंह की देखरेख में भर्ती की प्रक्रिया संपन्न हुई। 76 पदों के लिए 350 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। इनमें से 221 टेस्ट में सफल रहे। भर्ती के दौरान एनसीसी अधिकारियों ने मानक के अनुसार सबसे पहले आवेदकों की लंबाई के आधार पर छंटनी की। इसके बाद 1600 मीटर की दौड़ लगवाई गई।
विज्ञापन

दौड़ में जूनियर डिवीजन के 70 और सीनियर डिवीजन के लिए 151 उम्मीदवार सफल रहे। शारीरिक मापदंड पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। सूबेदार केपी साहू ने कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेहनत जरूरी है। इस मौके पर एनसीसी के सीटीओ विजय कुमार, अनिल प्रजापति, संजय राय, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed