फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cancer prevention possible throgh awareness

जागरुकता से कैंसर से बचाव संभव : डॉ. आलोक

Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
cancer prevention possible throgh awareness
फरेंदा ब्लाक सभागार में कैंसर रोग बचाव गोष्ठी को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामप्रकाश - फोटो : MAHARAJGANJ
जागरुकता से कैंसर से बचाव संभव : डॉ. आलोक
विज्ञापन

विकास खंड सभागार में कैंसर रोग से बचाव विषय पर गोष्ठी का आयोजन
महिलाओं में कैंसर के कई रूप में होने की संभावना अधिक रहती है : डॉ. अंजली जैन
फरेंदा(महराजगंज)। कैंसर के शुरूआती लक्षणों को नजर अंदाज न किया जाए तो उसका उपचार संभव है। कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों को गंभीरता से लेते हुए जांच जरूर कराएं। कैंसर की चपेट में अधिकांश लोग अज्ञानता के कारण आ रहे हैं। उनको जागरूक कर बीमारी को शुरूआत में इलाज करा दिया जाए तो जान बच सकती है।
यह जानकारी विकास खंड सभागार में आयोजित सिनर्जी इंस्टीच्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड रिसर्च व फरेंदा ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैंसर जागरूकता गोष्ठी में डॉ. आलोक तिवारी ने कही। गोष्ठी के दौरान क्षेत्र के ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए चिकित्सकों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. अंजली जैन ने कहा कि महिलाओं में कैंसर के कई रूप में होने की संभावना अधिक रहती है। जिसके शुरूआती लक्षणों को जांच के आधार पर समय से पता लगाया जा सकता है। शरीर के किसी भी अंग में घाव व नासूर का काफी दिनों तक ठीक न होना, स्तनों में गांठ होना, आवाज में बदलाव, वजन में एकाएक कमी आना भी एक लक्षण हो सकता है। ब्लॉक प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सीधा संपर्क लोगों से होता है। विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को गांव के लोगों को बताएं व उनको जागरूक करें। इस दौरान डॉ. गौरव, प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रताप यादव, रीता मणि, विभूति पांडेय, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed