फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Call to Vaccination And rape her

टीका लगवाने के बहाने बुलाकर घर में कराया दुष्कर्म

Wed, 27 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Call to Vaccination And rape her
टीका लगवाने के बहाने बुलाकर घर में कराया दुष्कर्म
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी ननद के प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अब तक मामले की सुध नहीं ली है।

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया है कि आठ अक्तूबर को उसकी ननद आधार कार्ड बनवाने व कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाई थी। टीका लगवाने के बाद अपने घर ले गई। उसके बाद ननद ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। उस कमरे में ननद का प्रेमी पहले से छिपा था। वह ननद के प्रेमी को देख शोर मचाने लगी। इस बीच ननद भी कमरे में चली आई। उसके बाद ननद का सहयोग लेते हुए उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया। आरोपी किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से निकल गया। पीड़िता का आरोप है कि मामले में कोतवाली पुलिस को 21 अक्तूबर को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सदर क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान ने कुछ बताने से परहेज करते हुए कहा कि मामले की मुझे जानकारी नहीं है। इस मामले में कोतवाल ही बता सकते हैं। उधर, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि मामले की जांच कराने बाद मिले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed