{"_id":"678021bdbc94a26fcd0ab78a","slug":"buses-will-leave-for-mahakumbh-from-tomorrow-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-140141-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महाकुंभ के लिए कल से रवाना होंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महाकुंभ के लिए कल से रवाना होंगी बसें
Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। प्रयागराज महाकुंभ में पहला स्नान पौष पूर्णिया को 13 जनवरी को है। इसमें श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम के महराजगंज और सोनौली डिपो ने तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। जिन बसों को महाकुंभ के लिए रवाना करना है उनकी फिटनेस जांच रोडवेज वर्कशॉप में शुरू करा दी गई है।
महाकुंभ में पहले स्नान पर यात्रियों को लेकर 7 बसें 11 और 12 जनवरी को रवाना होंगी।
इसी तरह सोनौली डिपो से 5 बस 10 जनवरी को और दो बस 12 जनवरी को श्रद्धालुओं को लेकर निकलेगी। पहले स्नान से पहले यात्रियों को लेकर जाने वाली बसों की साफ-सफाई और टोल फ्री नंबर लिखवाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बसों को वर्कशॉप भेज दिया गया। वर्कशॉप में फोरमैन के निर्देशन में सभी गड़बड़ी दूर करते हुए कोई कमी न रहने पाए यह सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही बसों में महाकुंभ का स्टीकर और लोगों भी लगाया जाएगा, जिससे किसी तरह की दिक्कत यात्रा में न होने पाए।