फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Buses diverted to Magh Mela, increasing commuter problems on local routes

Maharajganj News: माघ मेेले में गईं बसें, लोकल रूट पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Sat, 17 Jan 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Buses diverted to Magh Mela, increasing commuter problems on local routes
महराजगंज। ज्यादातर बसों को माघ मेला में भेजे जाने से लोकल यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को बस स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बसों के समय से नहीं आने पर तमाम यात्री व्यावसायिक वाहनों के जरिये यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

माघ मेला में परिवहन निगम की बसें भेजे जाने का असर अब बस स्टेशन पर दिखने लगा है। लोकल रूट पर चलने वाले यात्रियों के लिए अब बसें कम पड़ने लगी हैं। गोरखपुर, निचलौल, ठूठीबारी के लिए बसों की दिक्कत नहीं है लेकिन अन्य रूटों पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महराजगंज से रेंगहिया, इटहिया, मधुबनी, टीकर, सिसवा, सिंहाभार, रामपुरवा, गांगी बाजार आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन जगहों के लिए बस स्टेशन पर आने वाले ज्यादातर यात्रियों को निजी बसों से यात्रा करनी पड़ रही है। फरेंदा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही सुभावती देवी ने बताया कि रिश्तेदारी में जाना है, एक घंटे से अधिक समय से बस का इंतजार कर रही हूं।
विज्ञापन

डिपो प्रभारी रमजान अली ने बताया कि मेला में 30 बसें भेजी गईं हैं। बस स्टेशन पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यदि किसी जगह के लिए यात्री जुट रहे हैं तो तुरंत बस मंगवाकर लगवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed