{"_id":"62bb3f9e0bf98c7111686817","slug":"bus-service-stoped-maharajganj-news-gkp441964621","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासपार मिश्र से महराजगंज की बस सेवा आठ साल से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बासपार मिश्र से महराजगंज की बस सेवा आठ साल से ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासपार मिश्र से महराजगंज की बस सेवा आठ साल से ठप
तीस किमी दूरी तक सफर के लिए खर्च करने पड़ते 50 से 60 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
घुघली। क्षेत्र में आवागमन के लिए परिवहन सुविधा दम तोड़ रही है। गांव को जोड़ने वाली सड़क पर रोडवेज सेवा आठ साल से बंद होने से यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। साथ ही समय की बर्बादी भी हो रही है, लेकिन जिम्मेदार समस्या पर गंभीर नहीं हैं।
सपा सरकार में विधायक रहे सुदामा प्रसाद के गांव बासपार मिश्र से वर्ष 2012 में यात्री सुविधा को देखते हुए रोडवेज बस का संचालन शुरू हुआ था, लेकिन सरकार जाते ही बस सेवा को घाटा दिखाकर बंद कर दिया गया, इससे लोगों को आने-जाने में टेंपो और टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि टेंपो चालक मनमाना किराया वसूलते हैं। बासपार मिश्र के ग्राम प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विजय मिश्र बसन्तपुर निवासी सिधेश्वर सिंह बताते हैं कि गांव से जिला मुख्यालय की दूरी 30 किलोमीटर की दूरी है। इतनी दूरी तय करने के लिए 50 से 60 रुपये तक किराया देना पड़ता है। बसंतपुर निवासी शैलेश शर्मा, राम नवल, प्रदीप सिंह, परसौनी निवासी त्रियुगी नारायण आदि लोगों ने बताया कि रोडवेज का संचालन नहीं होने से परेशानी हो रही है।
----------------------
यहां से गुजरती थी बस
बस का संचालन बासपार मिश्र से ढेकही चौराहा से परसौनी तिराहा से बसंतपुर बाजार से रामपुर बल्डीहा होते हुए पुरैना के रास्ते शिकारपुर होते हुए महराजगंज से होकर गोरखपुर तक जाती है। अब इस सेवा के बंद होने से यात्री परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
----------------
बस सेवा संचालित थी, लेकिन इस रूट पर यात्री कम मिलने के कारण सेवा बंद कर दी गई। अगर इस रूट पर यात्री की संख्या अच्छी मिलेगी तो बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
महेंद्र पांडेय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, महराजगंज डिपो