फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bus full of devotees coming from Triveni Sangam of Nepal overturned

Maharajganj: नेपाल के त्रिवेणी संगम से आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 45 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

Sat, 21 Jan 2023 04:10 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

बस सवार कैम्पियरगंज के भौराबारी निवासी रामगोपाल ने बताया कि गुरुवार को मौनी अमावस्या स्नान के लिए पीपीगंज, लक्ष्मीपुर स्टेशन व भौराबारी से दस बच्चों समेत 70 महिला, पुरूष त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए आए थे।

विज्ञापन
Bus full of devotees coming from Triveni Sangam of Nepal overturned
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के नवलपरासी जिले के त्रिवेणी धाम से मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी भारतीय बस का ब्रेक फेल होने से रामपुरवां के समीप पुलिया से टक्कर मारकर करीब 15 फिट नीचे गिर गड्ढ़े में गई। बस में सवार 45 श्रद्धालु घायल हो गए, इसमें दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


बस सवार कैम्पियरगंज के भौराबारी निवासी रामगोपाल ने बताया कि गुरुवार को मौनी अमावस्या स्नान के लिए पीपीगंज, लक्ष्मीपुर स्टेशन व भौराबारी से दस बच्चों समेत 70 महिला, पुरूष त्रिवेणी संगम में स्नान के लिए आए थे। जहां शनिवार को स्नान करने के बाद बस से घर लौट रहे थे। पश्चिमी नवल परासी के पाल्हि नंदन गांव पालिका वार्ड नंबर एक रामपुरवा के समीप बस अचानक एक पुलिया में टक्कर मारते हुए सड़क से करीब 15 फिट नीचे गड्ढ़े में पलट गई।
विज्ञापन


बस में बैठे श्रद्धालुओं में कोहराम मच गया। धीरे- धीरे लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची नेपाल सशत्र बल, नेपाल प्रहरी, व एपीएफ जवानों ने राहत व बचाव शुरू कर दिया। घायलों को नवल परासी के पृथ्वीचंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नवलपरासी जिले के सूचना अधिकारी डीएसपी भोजराज पांडेय ने बताया कि त्रिवेणी संगम से स्नान कर घर जाते समय भारतीय बस का ब्रेक फेल हो जाने से बस पलट गई। बस में 70 यात्री सवार थे, इसमें 45 श्रद्धालु घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed