फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bus distry by madesis

मधेसियों ने नेपाली बसों में तोड़फोड़ की

Tue, 24 Nov 2015 12:48 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला महराजगंज
ब्यूूराे, अमर उजाला महराजगंज Updated Tue, 24 Nov 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
सप्तरी में मधेसी कार्यकर्ताओं की मौत के विरोध में सोमवार को आंदोलनकारी और उग्र हो गए। सप्तरी में आधा दर्जन नेपाली बसों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर आंदोलनकारियों को भगाया।
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय राजमार्ग को छोड़कर नेपाल जाने वाले अन्य सभी मार्ग बंद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि भैरहवां और सोनौली बॉर्डर का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


 धमकी के बाद भारत और नेपाल का प्रशासन चौकन्ना हो गया है। सोमवार को सोनौली बॉर्डर से सटे भैरहवां कस्बे में दुकानें बंद कराकर नाकेबंदी को सफल बनाने के लिए मधेसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निषेधाज्ञा तोड़कर कस्टम कार्यालय सोनौली बॉर्डर पर घेराव प्रदर्शन की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी के बाद नेपाल प्रशासन ने कस्टम की सुरक्षा बढ़ाते हुए पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट घोषित करते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। क्षेत्र के लोगों में आजकल हो रही इन घटनाओं से दहशत का माहौल है।

शनिवार रात सप्तरी में पुलिस की गोलीबारी में चार मधेसियों की मौत के बाद बवाल बढ़ गया है। उग्र कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह सप्तरी में आधा दर्जन नेपाली बसों में तोड़फोड़ की।


कहा है कि कस्टम ऑफिस के पास होकर वाहन काठमांडू और पोखरा जा रहे हैं, जिसे बंद कराया जाएगा। मोर्चा के नेता महेंद्र यादव ने बताया कि भैरहवां  परिक्षेत्र में प्रशासन निषेधाज्ञा लगाकर आंदोलन को कमजोर नहीं कर सकता है।भैरहवां में घुसकर दुकानें बंद कराई जाएंगी।

वाहनों को सीमा पर घेराव कर नेपाल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। साथियों की मौत पर मधेसियों ने भैरहवां के पास श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed