{"_id":"5783e8b74f1c1b027d13db92","slug":"bullock-took-the-office-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी के साथ पद यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी के साथ पद यात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
पद यात्रा निकाली ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बैलगाड़ी के साथ पदयात्रा निकाल कर केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया।
कांग्रेस नेता राज कुमार गुप्ता और जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसानों के हक लिए बैलगाड़ी के साथ पदयात्रा निकाली। किसानों के बकाये गन्ना मुल्य का भुगतान कराने, मिल के भ्रष्ट प्रबंधक की गिरफ्तारी, कर्ज माफी, सूखाराहत मुआवजा, अघोषित बिजली कटौती बंद करने, निचलौल मार्ग की मरम्मत, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की। साथ ही एसडीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
नेताओं ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की जनविरोधी सरकारें किसानों नौजवानों और महिलाओं का शोषण कर रही है। वादों की कस्ती पर सवार झूठ और लूट वाली ये सरकारें प्रदेश में अराजकता का माहौल बना धार्मिक उन्माद कर सत्ता हथियाना चाह रही है लेकिन जनता इनके झांसे में अब नहीं आने वाली। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष जहीर खां, विनोद तिवारी और विजय तिवारी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान विजय, अंगरा, राजेन्द्र यादव, अखिलेश चौधरी, सुनील गुप्ता, रामबालक, दीपक पटेल, रिजवान ,जान मोहम्मद और गोविन्द प्रसाद आदि मौजूद रहे।