फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bullion businessmen silent marches

सराफा व्यवसायियों ने मौन जुलूस निकाला

Sat, 26 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 26 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
bullion businessmen silent marches
सोनार कल्याण समिति ने मौन जुलूस निकाला - फोटो : विनोद गुप्ता
एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग को लेकर स्वर्ण कारोबारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। शुक्रवार को मौन जुलूस निकाला। व्यापारियों ने मांगें पूरी होने तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को निकाला गया जुलूस हनुमानगढ़ी, मऊपाकड़, फरेंदा रोड होते हुए सक्सेना चौक पहुंचा। जहां सभा के बाद मौन जुलूस खत्म किया गया। बाद में सर्राफा व्यवसायी सर्राफा धर्मशाला में जुटे। एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांगों पर चर्चा की गई। व्यवसायियों ने यह निर्णय लिया कि जब तक सरकार मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक सर्राफा व्यवसाय बंद रहेंगे।दिलीप कुमार वर्मा, शिव वर्मा, विजय सोनी, गणेश कुमार वर्मा, बिन्दु प्रसाद, सुजीत कुमार वर्मा, रमेश प्रसाद वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, अच्छे लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रितेश सर्राफ, आनंदजी वर्मा के नेतृत्व में मौन जूलूस निकाला गया। फरेंदा दुर्गा मंदिर से शुरू अंबेडकर तिराहा, मिलगेट, शनिचरी बाजार होते हुए कस्बे का भ्रमण किया। व्यापारी मुंह पर काली पट्टी बांधे थे। व्यापारी हाथों में नारे लिखे स्लोगन की तख्तियां लिए थे। जूलूस के बाद बैठक की। संघ अध्यक्ष रितेश सर्राफ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं वहीं केन्द्रीय वित्त मंत्री स्वर्ण व्यापारियों के सपनों को तोड़ रहे हैं। मंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, आनंदजी वर्मा ने कहा कि जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लेती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। मनीष सर्राफ, गिरीराज सर्राफ, राजेश वर्मा, विजय वर्मा, विशाल वर्मा, राकेश वर्मा ने विचार रखे। हर्षवर्धन वर्मा, अजय वर्मा, सुरेश वर्मा, जोखन प्रसाद सर्राफ, ध्रुव वर्मा, विनोद वर्मा, विमल वर्मा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed