{"_id":"6509f53e878c8430b703f5b5","slug":"brother-in-law-attacked-brother-in-law-with-a-knife-and-injured-him-arrested-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6153-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जीजा ने चाकू से हमलाकर साले को किया घायल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जीजा ने चाकू से हमलाकर साले को किया घायल, गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो
-ससुराल आकर पत्नी से कर रहा था झगड़ा, साले ने बचाव किया तो कर दिया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के जंगल बड़हरा गांव के भक्सा टोले पर ससुराल में एक व्यक्ति पत्नी को मारने-पीटने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे साले पर जीजा ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और चारपाई में पैर बांधकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को दी तहरीर में जंगल बड़हरा टोला भक्सा निवासी शांति देवी ने बताया कि मेरी बेटी सादवी की शादी तीन साल पूर्व हरिरामपुर निवासी गजेंद्र के साथ हुई है। दामाद दहेज के लिए आए दिन मेरी बेटी को मारता-पीटता रहता। मंगलवार शाम को दामाद मेरे घर पीछे के रास्ते आया, और बेटी से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान बेटा साहिल शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए जब पहुंचा तो दामाद ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। बेटे की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ज्यों ही मौके पर पहुंची तो देखा कि मेरा बेटा जमीन पर गिरा पड़ा है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।