फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Broke the wall and ran to kill Pradhan's husband

Maharajganj News: दीवार तोड़कर प्रधान पति को मारने के लिए दौड़ाया

Thu, 13 Jun 2024 06:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 13 Jun 2024 06:18 PM IST
विज्ञापन
Broke the wall and ran to kill Pradhan's husband
निचलौल। थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में बृहस्पतिवार को कुछ मनबढ़ों ने इंटरलॉकिंग सड़क की निर्माणाधीन दीवार तोड़ दी। उसके बाद आरोपी ग्राम प्रधान पति को मारने के लिए ईंट लेकर दौड़ा लिए। प्रधान पति ने भागकर अपनी जान बचाई। प्रधान पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ओबरी गांव के ग्राम प्रधान के पति कमलेश भारती ने तहरीर में कहा कि काली मंदिर के पास सार्वजनिक सड़क पर इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य करा रहे थे। इंटरलॉकिंग के लिए सड़क के किनारे दीवार बनवाई जा रही थी। इसी बीच कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध करते हुए दीवार तोड़ दी। प्रधान पति का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें ईंट लेकर दौड़ा लिया। घटना के बाद से सहमे ग्राम प्रधान के पीड़ित पति ने पहले ब्लॉक पहुंच संगठन को घटना की जानकारी दी। फिर थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले की जानकारी है। घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। सड़क भूमि का विवाद होने के चलते राजस्व विभाग को सूचना दी गई है। जल्द मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed