फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj Case registered against branch manager accused of fraud

महराजगंज: धोखाधड़ी के आरोपी शाखा प्रबंधक पर केस दर्ज, मामले की हो रही जांच

Sat, 01 Jan 2022 02:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 01 Jan 2022 02:49 PM IST
सार

सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मिठौरा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नीरज के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत कई धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
Maharajganj Case registered against branch manager accused of fraud
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मिठौरा शाखा में खाता धारकों के खाते से रकम उड़ाने के आरोप में शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है। अब तत्कालीन शाखा प्रबंधक फरार बताया जा रहा है। ऋण के खाते की सीमा को बढ़ाकर उस खाते से रकम निकालने का आरोप है। बैंक के आरएम की तहरीर पर 19 जुलाई से 18 अक्तूबर 2021 तक शाखा प्रबंधक रहे नीरज कुमार वर्मा निवासी 241 नरोत्तम नगर, थाना सिधौली, जिला सीतापुर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मिठौरा शाखा में लालती देवी का ऋण संबंधी खाता है। लालती ने खाते से पूर्व में 27 हजार रुपये का ऋण लिया था। आरोप है कि इस खाते से तत्कालीन शाखा प्रबंधक नीरज वर्मा ने अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए ऋण सीमा को 27 हजार से बढ़कर 9 लाख 90 हजार कर उस खाते से स्वयं 7 लाख 33 हजार की निकासी कर ली।
विज्ञापन


सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आरएम लाल बच्चा झा ने बताया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा बैंक के 31 खाता धारकों के खातों से अलग-अलग तिथियों में 36 किस्तों में 32 लाख 99 हजार 673 रुपये की निकासी की गई। इसका कहीं कोई वाउचर बैंक शाखा में उपलब्ध नहीं है। जिसकी शिकायत प्राप्त होने के बाद पूरे प्रकरण की गहनता से जांच करायी गई। जांच के बाद मामले की सच्चाई सामने आने पर वह फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन शाखा प्रबंधक नीरज को विभागीय स्तर से निलंबित कर दिया गया है। सिंदुरिया थाने में उक्त धोखाधड़ी करने वाले शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा मिठौरा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक नीरज के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत कई धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

उधर, आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक से उनका पक्ष लेने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। उनका पक्ष मिलते ही प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed