{"_id":"64667ac3b209efa8a5072916","slug":"boy-beaten-to-death-with-bat-maharajganj-news-c-7-1-172671-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बल्ले से पीटकर बालक को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बल्ले से पीटकर बालक को किया लहूलुहान
Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी क्षेत्र के जमुई कला गांव में बृहस्पतिवार की शाम को क्रिकेट न खेलाने से नाराज एक युवक ने बल्ले से पीटकर बालक को लहूलुहान कर दिया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल बालक को सीएचसी निचलौल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, जमुई कला निवासी शिशुपाल गौंड का 14 वर्षीय बेटा शुभम कुछ बच्चों के साथ गांव के उत्तर सिवान में क्रिकेट मैच खेल रहा था। इसी बीच गांव का एक युवक आ गया। वह क्रिकेट खेलने की जिद करने लगा। बच्चों ने मना किया। युवक नाराज होकर बच्चों से बल्ला छिनकर शुभम पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।
इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि घायल बालक का बाएं हाथ टूट गया है। शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। कोतवाली ठूठीबारी के प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने के बाद आरोपी युवक पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।