फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   border will seal 48 hours before polling

मतदान के 48 घंटे पहले सील होगी सीमा

Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
border will seal 48 hours before polling
मतदान के 48 घंटे पहले सील होगी सीमा
विज्ञापन

नौतनवां/सोनौली। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शहर के बाहरी छोर छपवा तिराहे पर जांच की जा रही है। शनिवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता छपवा चौराहे पर पहुंचे। यहां बैरियर पर तैनात जिम्मेदारों को सतर्क रहने स्रह्य निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने बताया कि मतदान के 48 घंटे पहले ही सीमा सील रहेगी।
छपवा में जांच के दौरान डीएम ने कहा कि बाहर से आने और जाने वाले प्रत्येक वाहनों की गहन तलाशी व उनके रजिस्ट्रेशन नंबर को नोट करें। इसके बाद डीएम और एसपी ने सोनौली सीमा का दौरा कर एसएसबी एवं पुलिस के अधिकारियों से वार्ता कर की। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बिना अनुमति प्राप्त वाहनों से चुनाव प्रचार किए जाने तथा प्रचार-प्रसार की सामग्री लाने और ले जाने पर रोक है। नियम के अनुसार, 50 हजार से अधिक की नकदी रकम न ले जाई जा सके, इस पर विशेष नजर रखें। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि वाहन के माध्यम से सामान की आड़ में कोई व्यक्ति अवैध हथियार, शराब न ले जा सके। उसके लिए सतर्क रहें। यदि कोई भी इस तरह की गतिविधियां और मनमानी करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। इस दौरान सीओ कोमल प्रसाद मिश्र, प्रभारी निरीक्षक नौतनवां राजेश कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक सोनौली संजय कुमार सिंह, सोनौली चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह, नौतनवां स्टेटिक जांच टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, कांस्टेबल आज्ञाराम यादव, मनोज सिंह, घरभरन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed