फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Border must strengthen intelligence'

‘बॉर्डर पर मजबूत करना होगा खुफिया तंत्र’

Thu, 31 Dec 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Thu, 31 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी को सुरक्षा एजेंसियों से बेहतर तालमेल बनाकर खुफिया तंत्र को और मजबूत करना होगा। खुफिया तंत्र की मजबूती से बॉर्डर से होने वाले अपराधों पर लगाम लग सकता है। ये बातें एसएसबी महानिदेशक बंशीधर शर्मा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन


एसएसबी महानिदेशक पहली बटालियन के खनुआ में बॉर्डर आउट पोस्ट के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करने बुधवार को आए। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नेपाल में भूकंप और मधेसियों के आंदोलन से वहां के हालात में बदलाव आया है। नेपाल के रास्ते मानव तस्करी में बढ़ोत्तरी हुई है। एसएसबी पूरी तरह से सजग होकर इसको रोकने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार को ही दोमुहानघाट में सैनिक सम्मेलन में महानिदेशक ने कहा कि नेपाल से भारत का सदियों पुराना सांस्कृतिक और भाईचारे का रिश्ता रहा है। इस रिश्ते को बिगाड़ने के लिए कुछ लोगों द्वारा कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे नाकाम करना होगा। जवानों को नेपाल से आने जाने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार कर उनके मन में भारत और एसएसबी के प्रति बेहतर विश्वास पैदा करना होगा।

बॉर्डर आउट पोस्ट के नवनिर्मित भवन के बारे में उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से सीमा की सुरक्षा में लगे जवानों को बेहतर सुविधाओं के साथ काफी सहूलियत मिलेगी। सैनिक सम्मेलन के बाद महानिदेशक जवानों और उनके परिवार के साथ भोज में शामिल हुए। एसएसबी आईजी व्यंकटेश देशमुख, डीआईजी प्रफुल्ल कुमार, डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव, एसपी भारत सिंह, एसएसबी कमांडेंट केएस बनाकोटी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed