{"_id":"64691ce5a231f9f1960f3307","slug":"bmt-red-won-the-match-by-defeating-blue-team-maharajganj-news-c-7-1-174796-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्लू टीम को हराकर बीएमटी रेड ने जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्लू टीम को हराकर बीएमटी रेड ने जीता मुकाबला
Sun, 21 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 21 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को खेले गए क्रिकेट मैच में बीएमटी रेड टीम ने ब्लू टीम को 81 रन से हराकर मुकाबला जीत लिया। रेड टीम की ओर से पांच विकेट लेने व 33 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करने वाले अनंत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बीएमटी रेड टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 239 रन बनाए। इस टीम के निखिल ने 67, अनंत ने 33 व आदर्श ने 24 रन का योगदान दिया। ब्लू टीम की ओर से समीर व आदित्य वर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब मेंं खेलने उतरी ब्लू टीम 158 रन पर ऑल आउट हो गई।
टीम की ओर से सौरभ ने 33, जयप्रकाश ने 23 व आदित्य ने 16 रनों का योगदान दिया। रेड टीम की ओर से अनंत ने पांच व कृष्णा ने दो विकेट झटके। प्रशिक्षक अतुल मणि त्रिपाठी ने अनंत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।