{"_id":"6159ece08ebc3e471364b565","slug":"bjp-workers-basis-party-menan-maharajganj-news-gkp411603724","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय मंत्री का आगमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री का आगमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है: अरविंद मेनन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में रविवार को हुई। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, राज्य सभा सांसद व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव सह प्रभारी विवेक ठाकुर, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिले के प्रभारी व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय मंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
उन्होेंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। देश में सिर्फ भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे पीछे की लाइन में बैठे और सबसे आगे की लाइन में बैठे कार्यकर्ता का सम्मान और उपयोगिता बराबर होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। विशिष्ट अतिथि राज्य सभा सांसद व गोरखपुर क्षेत्र के सह चुनाव प्रभारी विवेक ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सदस्यता अभियान और घर घर जनसंपर्क पर जोर दिया। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, जिले के प्रभारी व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश ने भी कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र बताए। पार्टी कार्यालय पर महिला मोर्चा की टीम ने फूलों की वर्षा कर राष्ट्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, संजय पांडे, अश्वनी सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, बबलू यादव, संजय वर्मा, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, बच्चू लाल चौरसिया, गौतम तिवारी,सरोज पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर रौनियार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया
परतावल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन का महराजगंज की सीमा कतरारी में पनियरा विधानसभा के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। श्यामदेउरवां में प्रधान संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष लालजी चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान वीरेंद्र चौधरी, हेसामुद्दीन सोनू सिंह, दीलिप चौधरी, रामनगीना शर्मा, मनिष कन्नौजिया आदि ने स्वागत किया। इसके अलावा परतावल, छपिया व धरमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
‘आत्मनिर्भर भारत अभियान मेक इन इंडिया के सपनों को साकार करेगा’
श्रेष्ठ भारत व विश्व गुरु भारत बनाने के लिए वोकल फार लोकल एंड मेक इट ग्लोबल पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आत्मनिर्भर भारत अभियान मेक इन इंडिया के सपनों को साकार करेगा। हमको श्रेष्ठ भारत व विश्व गुरु भारत बनाने के लिए वोकल फार लोकल एंड मेक इट ग्लोबल पर जोर देना होगा। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।
यह बात भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश मिश्रा ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान मेक इन इंडिया के सपने को साकार करेगा। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को भी आगे तीन महीने तक और मुफ्त गैस सिलिंडर जाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जॉयसवाल ने कहा कि सरकार किसानों, गरीबों, श्रमिकों, निराश्रितों, प्रवासी मजदूरों , रेहड़ी- पटरी दुकानदारों की खुशहाली के लिए काम कर रही है। जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी 185 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये करने का काम किया। जिला महामंत्री संजय वर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ दयाशंकर रौनियार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी, महेश चौरसिया, बालक दास, सुभाष यादव, जिला उपाध्यक्ष संजय पांडेय, केबी लाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, छोटे लाल गुप्ता, छोटे लाल पटेल, राम मोहन आदि मौजूद रहे।