{"_id":"622a493c2ea29769087e6966","slug":"bjp-win-four-seat-maharajganj-news-gkp42954831","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस को मिली जीत
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मोड़ के पास बीजेपी की जीत के बाद ढ़ोल नगाड़े पर नाचते बीजेपी कार्यकर्ता।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार सीटों पर भाजपा, एक पर कांग्रेस को मिली जीत
- नौतनवां से भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी ने लहराया परचम
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। भाजपा को जिन चार सीटों पर जीत मिली है, उनमें एक सीट गठबंधन का है।
सदर विधानसभा सीट से भाजपा के जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधानसभा से भाजपा के ज्ञानेंद्र सिंह, सिसवा विधानसभा से भाजपा के प्रेम सागर पटेल, नौतनवां विधानसभा से निषाद पार्टी के ऋषि त्रिपाठी और फरेंदा विधानसभा से कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी ने जीत दर्ज की है।
फरेंदा विधानसभा में वीरेंद्र चौधरी 85,181 मत पाकर चुनाव जीते हैं, जबकि भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को 83,935 मत पाकर हार का सामना करना पड़ा है। नौतनवां विधानसभा से ऋषि त्रिपाठी, निषाद पार्टी 90,263 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं, जबकि कुंवर कौशल सिंह, सपा 74,932 मत पाकर हार गए हैं। सिसवा विधानसभा से प्रेमसागर पटेल, भाजपा 1,26,430 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं, जबकि सुशील टिबड़ेवाल, सपा 63,935 मत पाकर हार गए हैं। सदर (सुरक्षित) विधानसभा से जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा 1,36,071 मत पाकर जीत गए हैं। वहीं, निर्मेष मंगल, निर्दलीय 59,168 मत पाकर चुनाव हार गए हैं। पनियरा विधानसभा से ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा 1,35,463 मत पाकर जीत गए हैं। कृष्णभान सिंह, सपा 74,035 मत पाकर हार गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सभी सीटों पर परिणाम घोषित हो चुका है। मतगणना शांतिपूर्ण से संपन्न हो गई।