फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP's Ravikant elected district panchayat president

भाजपा के रविकांत जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP's Ravikant elected district panchayat president
भाजपा के रविकांत जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

महराजगंज। जिले के छठें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शनिवार को भाजपा के रविकांत पटेल निर्वाचित घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सभी 47 सदस्यों ने मत डाला। 38 मत पाकर भाजपा के रविकांत विजयी घोषित हुए। जबकि सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को महज नौ मत प्राप्त हुए। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सपा के नौ सदस्य जीते थे। जबकि भाजपा को 7 सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में सुबह 11 से 2 बजे तक मतदान हुआ। 11:35 बजे सपा प्रत्याशी व वार्ड नंबर आठ के सदस्य दुर्गा यादव ने पहला मत डाला। 12 बजे तक कुल चार मत पडे़ थे। 12 से एक बजे के बीच में 36 सदस्यों ने मत डाले। दोपहर एक से दो बजे के बीच सात सदस्यों ने मतदान किया। अंतिम सदस्य के रूप में वार्ड नंबर 21 की सदस्य रमावती ने मतदान किया। दो बजे तक सभी 47 सदस्यों के मतदान करने के बाद दोनों प्रत्याशियों व अधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटिका को सील कर दिया गया। इसके बाद अधिकारी मतगणना की तैयारी में जुट गए। दोपहर तीन बजे से प्रेक्षक पवन अग्रवाल, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, सहायक निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की देखरेख तथा दोनों प्रत्याशी की मौजूदगी में मतगणना प्रारंभ हुआ। कुछ ही देर बाद परिणाम घोषित कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 38 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए हैं। सपा प्रत्याशी दुर्गा यादव को नौ मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

प्रतिष्ठा बचाने में सफल रहे भाजपाई
जिले के भाजपाइयों ने एक बार फिर अपनी प्रतिष्ठा को बचाने का कार्य किया है। 1995 में जब से जिले में जिला पंचायत का चुनाव शुरू हुआ तभी से यहां की राजनीति भाजपा सांसद के इर्दगिर्द घूमती रही है। वर्ष 1995 में सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में सांसद के बड़े भाई प्रदीप चौधरी को जीत मिली। उसके बाद लगातार दो बार उनकी माता उज्जवला चौधरी अध्यक्ष बनीं। उनके बाद धर्मा देवी जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। 2016 में पंकज चौधरी ने प्रभुदयाल को अध्यक्ष बनाकर जीत के क्रम को बरकरार रखा। इस बार भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रविकांत पर दांव लगाते हुए अपनी बादशाहत बरकरार रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने सहेजे अपने मत
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भले ही समाजवादी पार्टी ने जिले में जीत दर्ज न की हो, लेकिन उसने अपने मतों को सहेजने का कार्य किया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी जिलाध्यक्षों पर हथियार न डालने व मजबूती से लड़ने का दबाव था।
ढोल-नगाड़े के साथ भाजपाइयों ने निकाला जुलूस
भाजपा प्रत्याशी रविकांत के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद भाजपाइयों ने ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला। सांसद पंकज चौधरी, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, अजय श्रीवास्तव आदि के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से फरेंदा मार्ग तक ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया।

हर तरफ नजर आए लक्जरी वाहन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान करने के लिए निर्वाचित सदस्य लक्जरी वाहनों से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। शाहूजी की प्रतिमा के पास से पैदल जाने की व्यवस्था थी। मत डाल के आने के बाद सभी उसी वाहन से रवाना हुए, जिससे वे आए थे। सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक टेढ़वा से कलेक्ट्रेट परिसर तक लक्जरी वाहन खड़े अथवा दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed