{"_id":"58431bd24f1c1b0d1ede953a","slug":"bjp-lesder-adresses","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गयाः हुसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में भाजपा के पक्ष में माहौल बन गयाः हुसैन
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानी बाजार/फरेंदा। भाजपा परिवर्तन रैली में सिद्धार्थनगर जाते समय धानी बाजार में पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का स्वागत और अभिनंदन किया। फरेंदा के धानी ढाला पर परिवर्तन यात्रा में उमड़ी भीड़ से गदगद पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा का माहौल बन गया है। लोगों ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दे दिया है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही हैं। प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ आस लगाए देख रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर हैं। वर्तमान प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजे के बीच लड़ाई जनता के खून पसीने की कमाई को लेकर हुआ था।
उत्तर प्रदेश में पार्टी नही अपितु एक परिवार सरकार चला रहा हैं। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दस साल के कुशासन में इस पार्टी ने देश को घोटालों और भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया और देश के विकास को सौ साल पीछे कर दिया। हुसैन ने 2017 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने आह्वान लोगोँ से किया। ताकि उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन सके।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में कहीं लोकतंत्र नाम की चीज नहीं है। केवल सपा मुखिया का राजतंत्र है। यहां पिता-पुत्र, चाचा-भतीजे की लड़ाई चल रही है। कानून का राज समाप्त हो गया है। सपा ने केवल लोगों को लूटने का काम किया है। बहुजन समाज पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। कांग्रेस का भविष्य शेष नहीं है। प्रदेश के लोगों को केवल बीजेपी से उम्मीद है।
प्रधानमंत्री ने कालेधन के खिलाफ अभियान चलाया तो अन्य दल मिलकर जनता को भड़काने में जुटे हैं। उन्होंने माना कि नोटबंदी से गरीबों को तकलीफ जरूर हो रही है। उनको अपने पैसे के लिए बैंकों पर लाइन लगानी पड़ रही है लेकिन यह परेशानी जल्द ही खत्म हो जाएगी। नोटबंदी से नोटों के विस्तर पर सोने वाले लोगों को नोट अब कांटे की तरह चुभ रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि पूर्वांचल को एम्स व खाद कारखाने की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही दे दी है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में यूपी का बड़ा रोल है। अब विधान सभा चुनाव में जनता फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत देने जा रही है।
इसके पहले कस्बे के अंबेडकर तिराहे पर सभा को रमापति राम त्रिपाठी, सांसद पंकज चौधरी, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, अशोक जायसवाल, विवेका पांडेय, राजेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर उपेंद्र शुक्ला, रमापति राम त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, गुलाब चौरसिया, परमात्मा अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, नीतेश मिश्रा, शिवेंद्र चौधरी, छट्ठू भैया, अमरेश सिंह, गामा यादव, राजेश मौर्या, प्रदीप सिंह, संजय मिश्रा, मधुर सिह, मनोज सिंह, डब्बू सिंह, विजय सिंह एडवोकेट, विजय श्रीवास्तव, राकेश जायसवाल, कन्हैया चौहान, शिववचन जायसवाल आदि मौजूद रहे।